गुस्से में आकर महिला ने पिया तेजाब डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को किया मृत घोषित ।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के चौसठ मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने गृह क्लेश से परेशान तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। तेजाब का सेवन करने से मृत महिला  (50) चौसठ मोहल्ले की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि आए दिन घर में होंने वाले गृह कलेश से ऊबकर महिला ने यह कदम उठाया। महिला के तेजाब का सेवन करने के बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी, जब परिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ भी महिला के दरवाजे पर एकत्र हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ गए। जहां उपचार के दौरान महिला की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर वापस आ गए। जानकारी पुलिस को भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है।

महिला की हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
karki
inder