उत्तर प्रदेश क्राइम

पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मासूम की हुई मौत।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

सोनभद्र के लीलाडेवा गांव के मूसरबहरा टोले में पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। वह खेलते-खेलते बाथरूम पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार लीलाडेवा निवासी मनोज कुमार का एक वर्षीय बच्चा रविंद्र मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था। परिजन घर के बाहर रोजमर्रा के काम में जुटे थे। खेलते- खेलते बच्चा बाथरूम के पास पहुंच गया।उसका खिलौना पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। उसे निकालने के प्रयास में बच्चे का संतुलन बिगड़ा और बाल्टी में जा गिरा। इस बात से परिजन अंजान रहे। काफी देर बाद बच्चे की मां मानमती जब आंगन में गई तो रविंद्र कहीं नहीं दिखा। अचानक से उसकी नजर बाल्टी पर गई तो चीख पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

 

आननफानन बच्चे को बाल्टी से निकाला।चीखपुकार सुन बालक का पिता मनोज भी मौके पर पहुंचा। बालक को निजी क्लिनिक पर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मुन्ना लाल ने बताया कि मनोज कुमार के दो बालक थे। सबसे छोटा रविंद्र था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।