जिलाधिकारी विनीत तोमर ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

अल्मोड़ा, 14 जून 2023 (सूचना)
जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करेंगे तो रक्तकोष में रक्त रहेगा, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  20 सूत्री कार्यक्रम में नैनीताल जिले को प्रदेश में मिली तीसरी रैंकिंग, सीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश

 

 

 

साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा भी की।
इस दौरान सीएमओ डॉ आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीके सिन्हा समेत अन्य उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

karki
inder