रोशन पांडे प्रधान संपादक
रामनगर शंकरपुर भूल में पेड़ों का कत्लेआम! एक-एक कर काटे जा रहे आम के हरे-भरे पेड़, आखिर किसकी शह पर चल रही कुल्हाड़ी
शंकरपुर भूल। क्षेत्र में आम के हरे-भरे पेड़ों पर जिस तरह लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है, उसने पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि यहां एक-एक कर आम के पेड़ों को काटकर हरियाली को खत्म किया जा रहा है।
सवाल यह है कि आखिर किसके इशारे पर पेड़ों का यह सफाया किया जा रहा है? क्या पेड़ों को काटने के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है? अगर अनुमति ली गई है तो कितने पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई है? और अगर बिना अनुमति कटान हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही?
हरे-भरे पेड़ काटना केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। एक तरफ सरकार पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण की अपील करती है, वहीं दूसरी तरफ शंकरपुर भूल में आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने की खबर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
अब प्रशासन और वन विभाग से सीधे सवाल हैं—क्या इस कटान की जांच होगी? क्या मौके पर पहुंचकर पेड़ों की गिनती की जाएगी? और क्या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी?
फिलहाल क्षेत्र में हो रहे पेड़ों के कटान को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
📢 रोशनी दर्पण न्यूज की मांग: तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटान की अनुमति और वैधता की जांच की जाए तथा अवैध कटान पाए जाने पर कठोर कार्रवाई हो।
















