राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों में तेजी, 10 कमर्शियल स्टॉल के लिए प्रशासन ने खोला पंजीकरण का रास्ता।

राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों में तेजी, 10 कमर्शियल स्टॉल के लिए प्रशासन ने खोला पंजीकरण का रास्ता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक बार फिर देशभर के हुनर, ग्रामीण उत्पादों और कारोबार का बड़ा संगम देखने को मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाला यह मेला न केवल स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उत्पादों को मंच देगा, बल्कि स्थानीय कारोबारियों के लिए भी व्यापार बढ़ाने का बड़ा अवसर लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

 

 

मेले की खास बात यह है कि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अभी 10 कमर्शियल स्टॉल खाली हैं। ऐसे में व्यापारी और उद्यमी अपने उत्पादों को हजारों संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए इस मंच का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

 

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मेला पंजीकरण एवं आवंटन समिति द्वारा स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक व्यवसायी और उद्यमी 20 नवंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है जौलजीबी मेला : मुख्यमंत्री*

 

 

सरस मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक कारोबारी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8755052509 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

अब देखना होगा कि हल्द्वानी का यह राष्ट्रीय सरस मेला स्थानीय कारोबारियों और ग्रामीण उत्पादों को बाजार में कितनी नई पहचान दिला पाता है।