क्राइम दिल्ली

जामिया नगर इलाके में लकड़ी के बक्से के अंदर मिले दो नाबालिग भाई-बहनों के शव, दोनों मासूम सोमवार से लापता थे।

Spread the love

 उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार को दो नाबालिग भाई-बहनों के शव लकड़ी के बक्से के अंदर मिलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि 6 और 8 साल की उम्र के दोनों मासूम सोमवार से लापता थे। मिली जानकारी के अनुसार, जामिया नगर थाने में फोन आया कि जोगा बाई एक्सटेंशन के मकान नंबर एफ 2 में बच्चों के दो शव मिले हैं। बच्चे इस घर में अपने पिता बलबीर के साथ रहते थे। बलबीर गार्ड (चौकीदार) के रूप में काम करते हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ खाना खाया। इसके आधे घंटे के बाद दोनों लापता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

 

 

बच्चों के लापता होने के बाद मोहल्ले के लोगों और बलबीर ने उन्हें खोजना शुरू किया। पांच जून यानी सोमवार को काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों का पता नहीं चला। एक दिन बाद दोनों बच्चों के शव के लकड़ी के बॉक्स के अंदर होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  लाखों की रकम पर लगा था ग्रहण, आयुक्त की पहल से हुआ समाधान।

 

एक क्राइम टीम ने पुष्टि की है कि बच्चों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और यह दुर्घटनावश दम घुटने का मामला लगता है। इस बीच, विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दो बच्चे खेलते समय गलती से लकड़ी के बक्से में फंस गए, जिससे दम घुटने और बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

उधऱ, पुलिस का कहना है कि दोनों मासूमों की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।