पुलिस को चकमा दे रहे दो वारंटियों का खेल खत्म, हल्दूचौड़ में दबिश देकर दबोचा।

पुलिस को चकमा दे रहे दो वारंटियों का खेल खत्म, हल्दूचौड़ में दबिश देकर दबोचा।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में दबिश देकर पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण*

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 नवंबर को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! घर से कुछ दूरी पर मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव, परिजनों के आरोपों से मामला उलझा

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी लालकुआं और जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।