ऑपरेशन प्रहार: बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर चोट, 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

*ऑपरेशन प्रहार: बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर चोट, 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई*

*नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 नशीले इंजेक्शन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन, *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जय देवी मां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली के लिए तैयार किए आकर्षक ऐपण डिजाइन वाले दीये, पारंपरिक कला को बना रहीं स्वरोजगार का माध्यम*

 

 

 

 

*पुलिस कार्रवाई*

दिनांक 10.11.2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग कट यात्री शेड से *एक व्यक्ति अनीस उर्फ वेदा* पुत्र रफीक, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 35 नशीले इंजेक्शनों बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन में गार्ड को पीटकर लूटा कॉपर वायर, हल्द्वानी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0-191/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नौकायन प्रतियोगिता रद्द

*बरामदगी:- कुल 35 नशीले इंजेक्शन।*
*1.* 10 अदद BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE INJECTION IP B-GESIC (2 ML AMPOULE)
*2.* 25 अदद AVIL (PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP 10 ML)

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 बबीता मेहरा
2. कानि0 दिलशाद अहमद
3. कानि0 सुनील कुमार

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*