रामनगर के सावल्दे में भीषण सड़क हादसा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

🚨 रामनगर के सावल्दे में भीषण सड़क हादसा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह की मौत; तीन लोग गंभीर घायल

 

 

 

रामनगर। रामनगर के सावल्दे क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह की मौत हो गई। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

 

 

 

 

मृतक दीपक मसीह रामनगर के मोहल्ला बम्बाघेर के निवासी थे। हादसे में पूजा, दिव्या और दीपक आर्या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातों-रात काटे जा रहे फलदार आम के पेड़, जल्द होगा बड़ा खुलासा! 🌳

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।