उत्तर प्रदेश क्राइम

ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर हादसे में 3 लोगों की हुई मौत जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज-फफूंद रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी को सैफई रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, अजीतमल के ऊंचा निवासी कुंवरचंद्र की बेटी सरगम (20) की शनिवार रात तबियत बिगड़ गई। रात में कुवरचंद्र व पत्नी सोमदेवी, संगीता पत्नी अहिवरन सिंह, कल्लो पत्नी जनक, सोमवती पत्नी अर्जुन गांव के रामू पुत्र राजकुमार का ऑटो बुक करके मुरादगंज के एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए आए।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

रात एक बजे के करीब सभी वापस लौट रहे थे। जैसे ही फफूंद रोड पर महाराज गांव के सामने पहुंचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार कुंवर चंद्र की पत्नी सोमदेवी (45), बेटी सरगम (20), संगीता (40) पत्नी अहिवरन की मौत हो गई। चालक रामू समेत अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

 

हादसे की जानकारी पर सीओ भारत पासवान और कोतवाल मुकेश पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया की दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।