रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

5 वाहन किए बंद, 6 को मौके पर कटवाकर समाप्त कराया अनधिकृत स्वरूप

 

#रामनगर, नैनीताल। रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को एआरटीओ प्रवर्तन रामनगर पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 11 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें पांच वाहनों को बंद कराया गया, जबकि छह अन्य वाहनों को मौके पर ही कटवाकर उनका अनधिकृत स्वरूप समाप्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग मोटरसाइकिल, साइकिल आदि में इंजन और अन्य उपकरण जोड़कर वाहनों को अनधिकृत रूप से तैयार कर रहे थे। इन वाहनों का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जा रहा था। परिवहन विभाग की ओर से पूर्व में भी ऐसे वाहनों के संचालकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

शनिवार सुबह से ही परिवहन विभाग की टीम ने अभियान शुरू किया। कार्रवाई से बचने के लिए कई वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर भागने लगे और छोटी-छोटी गलियों में छिपने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद विभागीय टीम ने कार्रवाई जारी रखी और कुल 11 वाहनों के विरुद्ध कदम उठाए।

 

परिवहन विभाग के अनुसार, वाहनों में बिना अनुमति इंजन और अन्य उपकरण लगाकर उनका स्वरूप बदलना तथा उनका अनधिकृत संचालन सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

एआरटीओ प्रवर्तन रामनगर पंकज श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव न कराएं और परिवहन नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

karki
inder