बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

🚨 बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

16 पुलिसकर्मी सम्मानित, आगामी त्योहारों और चुनाव को लेकर एसपी जितेन्द्र मेहरा ने दिए कड़े निर्देश

 

 

 

 

 

बागेश्वर। पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

 

गोष्ठी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 16 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने आगामी त्योहारों और चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

 

किरायेदारों के सत्यापन से लेकर नशा तस्करों पर कार्रवाई तक निर्देश

 

‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिस अधिकारियों को ई-बीट बुक के माध्यम से क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा आमजन और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद बनाए रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं और गैर-जमानती एवं जमानती वारंटों के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया गया। वहीं, अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग करने तथा उनके नेटवर्क की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

 

बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने तथा JMIS, CRIMAC, CEIR और NATGRID पोर्टलों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डायल-112 पर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, आपदा प्रबंधन के लिए 24 घंटे सतर्कता और सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों की निगरानी कर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के वार्ड 44 और 45 में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 

 

 

 

 

 

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

#BageshwarPolice #UttarakhandPolice #CrimeReviewMeeting #कानूनव्यवस्था #बागेश्वर #उत्तराखंडपुलिस #CyberAwareness

karki
inder