गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, नगर पालिका ने वसूला ₹12,800 जुर्माना

गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर पालिका का शिकंजा, 94 चालान काटकर ₹12,800 वसूले

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर ने 3 अक्टूबर 2026 को गंदगी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 94 चालान काटे।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार जनपद हरिद्वार का किया स्थलीय निरीक्षण।

पालिका की कार्रवाई में ₹12,800 की जुर्माना धनराशि वसूली गई। अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

अभियान के दौरान पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल, सुनील, राजकुमार तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौजूद रहे। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

karki
inder