बिना लाइसेंस चल रहे 8 ईंट भंडारण केंद्र पकड़े, पालिका ने थमाए नोटिस

बिना लाइसेंस चल रहे 8 ईंट भंडारण केंद्र पकड़े, पालिका ने थमाए नोटिस

छापेमारी के बाद नगर पालिका का एक्शन, 8 ईंट भंडारण केंद्रों को नोटिस

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

रामनगर। गौजानी-चोरपानी क्षेत्र में ईंटों के अवैध भंडारण की शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद रामनगर ने कार्रवाई तेज कर दी है। पालिका टीम ने क्षेत्र में संचालित समस्त ईंट भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  8 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन, हेली एंबुलेंस स्टैंडबाय; चारधाम में स्थायी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान 8 भंडारण केंद्र नगर पालिका के लाइसेंस के बिना संचालित होते पाए गए। पालिका की ओर से सभी संबंधित केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

इसके साथ ही भंडारण केंद्रों पर आने-जाने वाले वाहनों से नगर पालिका की सड़कों और नालियों को होने वाले नुकसान का भी आकलन किया गया। पालिका ने नुकसान का विवरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह

बताया गया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder