सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह

 

 

हल्द्वानी सांसद  अजय भट्ट जी द्वारा हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, CM धामी बोले- उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

 

 

 

 

इस अवसर पर सांसद श्री भट्ट ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

karki
inder