कोसी नदी के गेटों पर 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर रोक की मांग, रणजीत रावत के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

कोसी नदी के गेटों पर 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर रोक की मांग, रणजीत रावत के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

आज कोसी नदी के गेटों में वैधानिक 10 टायरा ट्रैकों को प्रतिबंधित किया जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में सैकड़ो स्थानीय ट्रांसपोर्टर, कारोबारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वनप्रभाग रामनगर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रकट करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौपा. पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि नदी में 10 टायरा ट्रकों से खनन अभिवहन अवैधानिक है प्रचलित खनन नीति में भी 10 टायर ट्रैकों से अभिवहन का उल्लेख नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि नदी में खनन के सभी गेटों पर 10 टायर ट्रैकों का अभिवहन प्रतिबंधित है पूर्व में इस प्रकार के अभिवहन का स्थानिय कारोंबारियों ने इसके विरोध में आवाज उठाई जाने पर वन विभाग एवं खनन कारोबारियों की संयुक्त बैठक में 10 टायर ट्रैकों को प्रतिबंधित किया जाने का निर्णय लिया गया था. परंतु उसके बावजूद भी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत नदी के गेटों में 10 टायर ट्रैकों का संचालन किया जा रहा है. जबकि उत्तराखंड की किसी भी नदी में 10 टायर ट्रक चलाने की अनुमति नहीं है उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं स्थानीय लोगों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए 10 टायर ट्रक के संचालन को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए. अन्यथा इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओमप्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर उषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, सभासद एडवोकेट विक्रम भट्ट सभासद मोहम्मद अजमल, ममता आर्या सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्थानीय खनन कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे.

karki
inder