राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रामनगर का किया भ्रमण।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) बुधवार को रामनगर के भ्रमण पर रहे। यहां पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एक स्थानीय होटल में राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन रामनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन व होटल व्यवसाय के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

 

 

 

 

राज्यपाल ने हाल ही में सम्पन्न जी-20 कार्यक्रम में सहयोग के लिए होटल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में होटल एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित किया है। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखण्ड की आर्थिकी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग का प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान है। इससे कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसको आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे और इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

 

 

 

 

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। पदाधिकारियों ने रामनगर व कार्बेट हेतु बेहतर कनैक्टिविटी, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण व कुमाऊँ हेतु वंदे भारत रेलगाड़ी के संचालन सहित अन्य सुझावव समस्याएं रखी। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से रामनगर क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक पर्यटन महोत्सव कराने की भी मांग की। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं और सुझावों के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री व राज्य के मंत्री गणों से वार्ता कर इनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

 

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने उप जिलाधिकारी व पर्यटन अधिकारी से भी रामनगर में पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जी-20 में किए गए कार्यों के लिए सभी अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, तहसीलदार बी.सी पंत सहित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर पहुंचने पर रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने राज्यपाल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

……….0……….

karki
inder