सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, जनता से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, जनता से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

 

 

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

 

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को हल्द्वानी पहुँचे।एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

 

 

 

 

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार पाण्डे, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपा दरम्वाल व विभिन्न माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया।

karki
inder