कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

 

 

रामनगर। कृष्णा होटल रामनगर में तोड़फोड़ और सार्वजनिक स्थान पर झगड़े की सूचना पर रामनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उनके किराए के मकान टेढ़ा रोड से पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से धामी का इंडस्ट्री मिशन: देश के दिग्गज उद्योगपतियों को उत्तराखंड में निवेश का खुला न्योता

 

 

 

 

 

होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मी धीरज द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक घटना के बाद मौके से चले गए थे। पूछताछ के लिए तीनों को थाने लाया गया, जहां उनके पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
किसी अप्रिय घटना की आशंका और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपितों में—
अक्षय, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।
सागर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।

यह भी पढ़ें 👉  होटल गोल्डन टास्क ठेला रिसॉर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

 

 

 

 

सचिन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौर, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल गगन सिंह, कांस्टेबल महबूब खान और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

karki
inder