लैपटॉप और 6 हजार की नकदी बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

लैपटॉप और 6 हजार की नकदी बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

 

संवाददाता – रामनगर

 

रामनगर। स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी के लैपटॉप और नकदी लेकर घूम रहे दो शातिर चोरों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, नकदी, ब्लूटूथ स्पीकर और चोरी में इस्तेमाल किया गया पाना बरामद किया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को कानिया निवासी कैलाश चंद्र पांडेय ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से एक लैपटॉप और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR संख्या 261/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने पीरूमदारा वाइन शॉप के पास कार संख्या UK-03B-9295 से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  ने जनता की सुविधाओं के लिए रखा था प्रस्ताव

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (22) निवासी देवलचौड़, हल्द्वानी और उज्जवल सिंह परगाई (25) निवासी जीतपुर नेगी, देवलचौड़ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, संदीप के कब्जे से Acer कंपनी का लैपटॉप, चार्जर और 3,100 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि उज्जवल के पास से 2,900 रुपये नकद और एक ब्लूटूथ स्पीकर मिला। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दौरान ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया एक पाना भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*SSP मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को अलर्ट—कानून तोड़ोगे तो सीधे जेल* 🚨*डकैती गैंग के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और आरोपी गिरफ्तार, 04 अवैध तमंचे, क्रेटा, स्कॉर्पियो, लूटी गई नगदी बरामद*

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। संदीप कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में छह और उज्जवल सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। रामनगर पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जोगा सिंह, कांस्टेबल संजय दोसाद और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

karki
inder