उत्तराखंड देहरादून सियासत

रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Spread the love

रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा और परियोजना को क्षेत्र के पर्यटन एवं आधारभूत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल, नैनीताल और कैंचीधाम सहित विभिन्न स्थानों के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं पर्यटन को नई गति देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऋषिकेश में भव्य सेवा पखवाड़ा आयोजित

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प