बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

Spread the love

बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मूसलाधार बारिश के बीच हुए जलभराव के दौरान तीन वर्षीय मासूम पल्लवी नाली के तेज बहाव की चपेट में आ गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से कल्पेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भूस्खलन, मलबे से हुआ भारी नुकसान

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिजनों ने बच्ची को नाली में गिरते देख लिया था। उन्होंने बिना देर किए उसे बचाने की कोशिश की और तेज बहाव में तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी।

 

 

मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा बारिश के मौसम में जलभराव और खुले नालों से पैदा होने वाले खतरे की गंभीर तस्वीर सामने लाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

karki
inder