गंगोलीहाट पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, महिला का खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया

गंगोलीहाट पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, महिला का खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

 

 

ग्राम पतारवाड़ा निवासी श्रीमती बसंती देवी ने अपना मोबाइल गुम होने की सूचना कोतवाली गंगोलीहाट में दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही SHO कैलाश जोशी ने अपनी टीम के साथ मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की जानकारी CEIR पोर्टल पर अपलोड की और लगातार निगरानी रखी। पुलिस के प्रयासों से मोबाइल का पता लगाकर उसे सफलतापूर्वक बरामद कर शिकायतकर्ता को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

 

 

 

 

मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने गंगोलीहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने में सूचना दें और मोबाइल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उसकी शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

karki
inder