उत्तराखंड देहरादून सियासत

रामनगर में मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, बच्चों के बीच पहुंचकर जीता दिल

Spread the love

रामनगर में मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, बच्चों के बीच पहुंचकर जीता दिल

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर स्थित अहाना रिजॉर्ट हेलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव

 

 

 

 

हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री सीधे उनके बीच पहुंच गए। बच्चों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया, उनके साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों पर आत्मीय बातचीत की तथा उन्हें अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन*

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का संदेश भी दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में उत्तराखंड के 199 मामले होंगे प्रस्तुत