उत्तराखंड में करणी सेना का बड़ा ऐलान, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी।

Spread the love

उत्तराखंड में करणी सेना का बड़ा ऐलान, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। करणी सेना परिवार उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

 

 

 

 

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राखी गर्ग, उत्तराखंड प्रभारी मोहित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हरीश प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुभाष चंद्रा, जिला अध्यक्ष पौड़ी शिवचरण, विधानसभा अध्यक्ष शंकर तथा कार्यकारिणी सदस्य विपिन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत खताड़ी फायरिंग का अभि० चाकू के साथ गिरफ्तार*

 

 

 

 

बैठक में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन ने सरकार से इस विषय पर ठोस पहल करने की अपील भी की।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  आईजी कुमाऊँ रेंज ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग में गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश*

 

 

इसके अलावा उत्तराखंड की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं और रणनीति पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। संगठन का कहना है कि जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए राजनीतिक विकल्पों पर भी काम किया जाएगा।

 

 

 

 

बैठक में ब्राह्मण समाज एवं करणी सेना के संयुक्त महा सम्मेलन के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। इस सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स का केंद्र, CM धामी ने एशियन स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ

 

 

 

संगठन ने शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाने की रूपरेखा भी तैयार की। पदाधिकारियों का कहना है कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ही प्रदेश से हो रहे पलायन को रोका जा सकता है।

 

 

 

बैठक के अंत में करणी सेना उत्तराखंड ने प्रदेशवासियों से समाज, संस्कृति, गौसंरक्षण और उत्तराखंड के विकास से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

karki
inder