#योग दिवस पर पौड़ी पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ और तनावमुक्त पुलिस बल का दिया संदेश
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
पौड़ी। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पौड़ी पुलिस ने पूरे जनपद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवन और तनावमुक्त कार्यशैली का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन रांसी मैदान सहित सभी थाना एवं चौकियों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना रहा।
“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ पौड़ी पुलिस ने स्वस्थ समाज और स्वस्थ पुलिस बल के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।





