उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

UKSSSC परीक्षा में नकल पर सख्त पहरा, नैनीताल के सभी केंद्रों पर पुलिस रही मुस्तैद

Spread the love

UKSSSC परीक्षा में नकल पर सख्त पहरा, नैनीताल के सभी केंद्रों पर पुलिस रही मुस्तैद

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद नैनीताल में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल प्रातःकाल से ही तैनात रहा और परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के शोधार्थी जितेन्द्र कुमार को पीएचडी की बड़ी उपलब्धि

 

 

 

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक चिप, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैमरा युक्त उपकरणों सहित अन्य संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं

 

 

परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी।

 

 

 

जनपद पुलिस ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  गार्जिया जोन में बाघिन के अद्भुत दर्शन, कैमरों में कैद हुआ रोमांच।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इसी प्रकार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।