प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल में विशेष हवन-पूजन

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल में विशेष हवन-पूजन

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भवाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोड़ाखाल मंदिर में राज्यमंत्री एवं आवास सलाहकार उपाध्यक्ष भावना मेहरा के नेतृत्व में विशेष हवन-यज्ञ एवं पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ है। नए हवाई अड्डों, वंदे भारत ट्रेनों, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के विस्तार से देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और योग को वैश्विक पहचान दिलाना ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।

 

 

 

भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है। उनके नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य में ऑल वेदर रोड, मंदिर माला मिशन, रोपवे परियोजनाओं और सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

इस अवसर पर प्रकाश आर्य, हेम आर्य, नीमा बिष्ट, वर्षा आर्य, जुगल मठपाल, राहुल चौहान, मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, पवन भाकुनी, पुरन जोशी, प्रिंस खानायत, आशुतोष चंदोला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

karki
inder