“मानवता की मिसाल: जंगल से सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया”

“मानवता की मिसाल: जंगल से सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया”

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

काठगोदाम। काठगोदाम पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को जंगल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज पुलिस का कमाल, 2 साल पुराने मोबाइल भी बरामद कर मालिकों को लौटाए

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी खेड़ा, गोलापार निवासी 38 वर्षीय नंदा वल्लभ बेलवाल पुत्र घनानंद बेलवाल 5 जून की अपराह्न लगभग चार बजे बिना बताए घर से निकल गए थे। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में जानकारी मिली कि वह कालीचौड़ मंदिर क्षेत्र के जंगल की ओर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में 8 लाख की डकैती से मचा था हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पूरा राज—02 डकैत गिरफ्तार, दो टूक सन्देश अपराधियों की खैर नही* *तमंचा-पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, ₹66 हजार भी मिले, बाकी डकैतों की तलाश में उधम सिंह नगर से यूपी तक पुलिस का ऑपरेशन जारी*

 

 

 

सूचना मिलते ही जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया और काफी प्रयासों के बाद नंदा वल्लभ बेलवाल को कालीचौड़ मंदिर के जंगल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

 

 

 

 

पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स का केंद्र, CM धामी ने एशियन स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ

 

 

 

काठगोदाम पुलिस ने कहा कि जनसुरक्षा और नागरिकों की सहायता उनकी प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में पुलिस हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है।

karki
inder