टिहरी में पर्यटन क्रांति की तैयारी, मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण।

टिहरी में पर्यटन क्रांति की तैयारी, मुख्य सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार टिहरी झील क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को टिहरी झील क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटी-जाख-डोबरा पुल तक बन रही पर्यटन सड़क और डोबरा पुल क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे इको पार्क के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *ओंनगोइंग विवेचना पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, देहरादून के X हैंडल को नैनीताल पुलिस का नोटिस* *बिना आधिकारिक पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा महंगा*

 

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिहरी झील उत्तराखंड की पर्यटन संभावनाओं का प्रमुख केंद्र है और इसके समग्र विकास से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी और जलवायु-अनुकूल पर्यटन विकास के लिए लगभग 1,294 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना प्रस्तावित है। इसके तहत डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटी कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी और लेक क्लस्टर सहित छह प्रमुख क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की मा. मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने की बात कही

 

 

परियोजना के पूरा होने से न केवल पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य टिहरी झील को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करना है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

 

karki
inder