उत्तराखंड क्राइम रामनगर

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

Spread the love

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र से एक 10 टायरा डंपर को पकड़ा है। यह कार्रवाई आज 29 मई 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 💥 35 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 3 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा

वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में बंजारी द्वितीय गेट के समीप वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त डंपर को मौके से कब्जे में लिया। कार्रवाई के बाद वाहन को विधिक कार्यवाही हेतु गुलजारपुर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर वन अभिरक्षा में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब फल उत्पादन में चमकेगा उत्तराखंड, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप

वन विभाग के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अधिकारियों को दिया जवाबदेही का संदेश

इस कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी श्री डीएन सुनाल, उपराजिक श्री जगदीश पाण्डे, वन दरोगा श्री प्रमोद कुमार पंत, वन आरक्षी श्री तेजपाल, वाहन चालक श्री आमिर, श्री अजय रावत तथा वाचर श्री विक्रम कुटलाकोटी की अहम भूमिका रही।