उत्तराखंड क्राइम नैनीताल सियासत

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, दिव्यांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Spread the love

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, दिव्यांग बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

 

 

रामनगर। नेशनल हाईवे-309 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रामनगर–काशीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक दिव्यांग बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

 

 

 

मृतक की पहचान भवानीगंज नहर किनारे निवासी 75 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र स्व. डोरीलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश पैरों से दिव्यांग थे और आर्थिक तंगी के चलते आसपास के इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करते थे।
शुक्रवार को वह भवानीगंज क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने के दिए निर्देश

 

 

 

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती, रात्रि गश्त बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रबंध निदेशक के पद पर स्थाई पदभार ग्रहण करने के बाद  अजय कुमार सिंह की पहली बोर्ड बैठक।