कार्बेट-अमानगढ़ में हाई अलर्ट, जंगल सीमा पर संयुक्त गश्त अभियान
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
रामनगर। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB), भारत सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की टीमों ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती वन क्षेत्रों में सघन गश्त अभियान चलाया। यह अभियान उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ के नेतृत्व में कालागढ़ रेंज एवं उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन प्रभाग की अमानगढ़ रेंज की टीम द्वारा संचालित किया गया।
संयुक्त गश्त कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा से लगे धारा गांव, यूपी सीमा बाउंड्री, छजमलवाला, कल्लूवाला, लालबाग सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में घुसपैठ रोकना, अवैध शिकार गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को नियंत्रित करना था।
गश्ती दल ने मेटल डिटेक्टर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध सामग्री की जांच की। अधिकारियों के अनुसार सघन गश्त के दौरान कहीं भी कोई अवैध गतिविधि या संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई।
इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को आगामी फायर सीजन को देखते हुए वनाग्नि से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील भी की गई।
अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ अमित कुमार ग्वासीकोटी, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़ नंद किशोर रूवाली सहित कालागढ़ और अमानगढ़ रेंज के कई वन अधिकारी, वन दरोगा और वन आरक्षी मौजूद





