उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

Spread the love

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था की कमान

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में भवाली, श्री कैंची धाम क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में रिस्पांस टाइम सबसे अहम” — मंत्री मदन कौशिक

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा का सुचारू संचालन कराया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा एवं यातायात निरीक्षक भवाली श्री महेश चंद्र द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।