उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

Spread the love

तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

SSP नैनीताल के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस का कड़ा रुख

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज

डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जारी

 

 

 

इसी क्रम में  मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं  अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा  हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई है।

चोरगलिया पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता:–
चोरगलिया क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम ने उन बाइकर्स को चिन्हित किया जो पहचान छुपाने की नीयत से बिना नंबर प्लेट के या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने ऐसी कुल 35 बाइकों को सीज किया है:

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती: स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश

 

 

 

▫️*चौकी कुंवरपुर:* कुल 15 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 6 बाइकें वर्तमान में भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं।

▫️*थाना चोरगलिया:* कुल 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 बाइकें अब भी थाने में खड़ी हैं।

⭕ परिजनों की भूमिका पर पुलिस का सख्त संदेश:-
अभियान के कई मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह देखने में आया है कि बच्चे घरों में ऐसी बिना नंबर वाली बाइकें खड़ी करते हैं और घरवाले उन पर ऐतराज करने के बजाय ‘मौन स्वीकृति’ देते हैं। अभिभावकों को समझना होगा कि यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी या अपराध को जन्म दे सकती है।”

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अस्पताल में मरीजों का हालचाल जाना, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दिए निर्देश

👉 एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छुपाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।