रामनगर में मदरसों पर प्रशासन का छापा, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Spread the love

#रामनगर में मदरसों पर प्रशासन का छापा, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

“#मदरसों पर प्रशासन की नजर” – रामनगर में अचानक चला चेकिंग अभियान
रामनगर। नगर में संचालित मदरसों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। मंगलवार को बिना पूर्व सूचना के प्रशासनिक टीम ने कई मदरसों पर पहुंचकर हकीकत जानी और व्यवस्थाओं की जांच की।
एसडीएम गोपाल सिंह चौहान की अगुवाई में समाज कल्याण, शिक्षा, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक-एक मदरसे में जाकर बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई का माहौल और रिकॉर्ड खंगाले। इस दौरान खासतौर पर इस बात पर फोकस रहा कि कहीं बाहर से बच्चों को लाकर तो नहीं रखा जा रहा।
जांच में सामने आया कि रामनगर में करीब 35 मदरसे संचालित हैं, जिनमें कुछ को मान्यता मिली हुई है, जबकि कई बिना मान्यता के भी चल रहे हैं। राहत की बात यह रही कि ज्यादातर बच्चे स्थानीय ही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मजबूत पैरवी का असर* *DGC क्राइम की दमदार पैरवी, कोतवाल भीमताल की उत्कृष्ट विवेचना से 3 आरोपी जेल में, एक पर NBW*

 

 

 

हालांकि कुछ जगहों पर बच्चे कम मिले या मौजूद नहीं थे। इस पर संचालकों ने सफाई दी कि बच्चे स्कूल के बाद शाम को पढ़ने आते हैं, इसलिए दिन में संख्या कम रहती है।
प्रशासन का कहना है कि फिलहाल कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन निगरानी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

karki
inder