रामनगर सियासत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी के रामनगर विधानसभा दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यालय रामनगर पहुंचकर रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Spread the love

उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

आज दिनांक 11 मई को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2019 में पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे मनीष खंडूरी अपने रामनगर विधानसभा दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यालय रामनगर पहुंचकर रामनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस जन से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ताओं को नगर एवं ब्लॉक में बूथ स्तर पर प्रत्येक घर घर जाकर जनता को जागरूक करने का काम करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, बच्चों के बीच पहुंचकर जीता दिल

 

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर योजना लागू कर बेरोजगार युवाओं के साथ छल करने का काम किया है। जिसका जवाब युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देंगे। इससे पूर्व मनीष खंडूरी का कांग्रेस कार्यालय रामनगर पहुंचने पर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करा। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चैयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर उषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, वरिष्ठ महिला नेत्री धनेश्वरी घिड़ियाल, उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुमन जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांसा आर्य, किशोरी लाल,

यह भी पढ़ें 👉  जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ आंदोलन तेज, कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन

 

गिरधारी लाल, मोहम्मद यूसुफ, उमाकांत ध्यानी, कुबेर बिष्ट, भोपाल राम, महेंद्र आर्य, राजेंद्र बिष्ट, धीरज सती ओम प्रकाश आर्य वंशी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल नेगी, शाहिद हुसैन, कमल लेगी, नवीन सनवाल, पंकज सुयाल, नवीन सुनेजा, नारायण पाण्डेय, संजय कुमार, दीपक मसीह, सभासद मोहम्मद अजमल, नज़ाकत अली,

यह भी पढ़ें 👉  बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण।

 

 

मोहम्मद मुजीब, ललित जोशी, अंकुश अग्रवाल, कन्नू बिष्ट, महेश पांडेय, कुबेर कड़ाकोटी, वीरेंद्र लटवाल, कमल नेगी, पुरन बिष्ट, मोईन खान, मोहम्मद करीम, महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कैलाश त्रिपाठी, गुरदीप सिंह, कैलाश बंगारी आदि मौजूद रहें।