उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम से लौट रही थार खाई में गिरी, एक की मौत

Spread the love

#नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम से लौट रही थार खाई में गिरी, एक की मौत

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

नैनीताल। जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-भवाली रोड पर पाइन्स श्मशान घाट के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर योगा’, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

 

 

 

हादसे में हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी अरविंद सिंह (24) और युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: अवैध चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है।
#रामनगर #naital #police

यह भी पढ़ें 👉  गौ-तस्करी पर बड़ा प्रहार: गदरपुर से 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद