पत्नी का खौफनाक खेल: पहले पिलाई जहर वाली शराब, फिर नहर में फेंका शव

…“#पत्नी का खौफनाक खेल: पहले पिलाई जहर वाली शराब, फिर नहर में फेंका शव

 

रोशन पांडे प्रधान संपादक 

 

⚡ “अवैध संबंध का खूनी अंजाम! पति बना कांटा तो पत्नी ने रच डाली मौत की साजिश”

#काशीपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वजह—अवैध संबंध और रास्ते का कांटा बना पति।
मामला आईटीआई थाना क्षेत्र का है। 1 मई को चन्द्रवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा कुलवंत सिंह 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने गुड्डी से पूछताछ की तो वह लगातार गुमराह करती रही। स्थानीय लोगों से पता चला कि घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था, जिससे शक और गहरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

 

 

 

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सर्विलांस में दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही जगह पाई गई।
कड़ाई से पूछताछ में गुड्डी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति की शराब की आदत और उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 25 अप्रैल को प्रेमी से जहर और शराब मंगवाई गई। फिर शराब में जहर मिलाकर पति को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

 

 

 

 

हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को कार में रखा और तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर में शव की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसपी का सख्त संदेश:
“जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। चाहे अपराध कितना भी शातिर तरीके से क्यों न किया जाए, पुलिस की पकड़ से बचना नामुमकिन है।”

karki
inder