जाम से निपटने को फुल एक्शन मोड में पुलिस, SSP डॉ मंजूनाथ टीसी का प्लान लागू

 

 

जाम से निपटने को फुल एक्शन मोड में पुलिस, SSP डॉ मंजूनाथ टीसी का प्लान लागू

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद।

जनपद नैनीताल में वीकेंड (शनिवार एवं रविवार) के दौरान बढ़ते पर्यटक आवागमन एवं यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में एवं डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा

 

 

 

 

इसी क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु सड़कों पर पुलिस कर्मियों की सक्रिय ड्यूटी लगाई गई है, जिससे जाम की स्थिति न बने एवं आमजन/पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया शुभारंभ

 

 

 

 

पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की करी समीक्षा बैठक अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश

 

 

नैनीताल पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

karki
inder