उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’: सीएम धामी बोले—डायरेक्ट सेलिंग से बनेंगे जॉब क्रिएटर

Spread the love

गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’: सीएम धामी बोले—डायरेक्ट सेलिंग से बनेंगे जॉब क्रिएटर

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गुरुग्राम में आयोजित AWPL विजय पर्व कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल न केवल रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है, बल्कि लाखों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने Asclepius Wellness Private Limited के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

सीएम धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, और डायरेक्ट सेलिंग इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र व्यक्तित्व विकास और कौशल निखारने का भी एक प्रभावी मंच है।

उन्होंने मातृशक्ति की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाएं आज इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 में केंद्र सरकार द्वारा डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर के लिए लागू किए गए नियमों से पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, जिससे इस क्षेत्र में विश्वास बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी से बढ़ी राज्य की कमाई, कुल संग्रहण में 22 फीसदी इजाफा

उन्होंने कहा कि आज भारत “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और Startup India, Make in India, Digital India और Skill India जैसी योजनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उत्तराखंड के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 के तहत 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।

उन्होंने बताया कि राज्य की जीएसडीपी में 7.23% की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का बजट भी 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसके अलावा 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप्स की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई है।

मुख्यमंत्री ने “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।