नैनीताल पुलिस में भावनात्मक विदाई: 4 कर्मियों की सेवाओं को सलाम, एसपी मनोज कुमार कत्याल ने किया सम्मानित
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
*कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिस कर्मी*
*एसपी हल्द्वानी ने सम्मान के साथ दी भावभीनी विदाई*
नैनीताल पुलिस परिवार के 04 सदस्यों ने आज अपनी लंबी और शानदार सेवाओं के उपरांत विभाग से विदाई ली। इस अवसर पर *श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी* की अध्यक्षता में *कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल* में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
▫️*विदाई समारोह में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया:*
*1.* श्री हरीश चंद्र पंत – उपनिरीक्षक, अभिसूचना *(अधिवर्षता सेवानिवृत्त)*
*2.* श्री नरेंद्र सिंह रावत – उपनिरीक्षक, ना०पु० *(अधिवर्षता सेवानिवृत्त)*
*3.* श्री उमेश चंद्र नयाल – मुख्य आरक्षी, स०पु० *(ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*
*4.* श्रीमती दीपा जोशी – अनुचर *(ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*
▫️कार्यक्रम की शुरुआत *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य हेतु प्रेषित शुभकामना संदेश के साथ हुई।
▫️*अनुभवों का साझाकरण और संबोधन:*
विदाई के भावुक क्षणों में सेवानिवृत्त कर्मियों ने विभाग के साथ बिताए अपने दशकों पुराने अनुभवों और यादगार पलों को साझा किया।
▫️*एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा:
*”आप सभी द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। एक पुलिसकर्मी की सफलता के पीछे उसके परिवार का त्याग और समर्पण सबसे बड़ा होता है, जो सराहनीय है। अब आप अपनी मूल जीवनचर्या में लौट रहे हैं, अतः सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, पौष्टिक आहार लें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।”*
▫️*सम्मान और उपहार:*
सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को विभाग की ओर से शॉल, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
▫️समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी अपने माता–पिता के परिवार एवं विभाग के प्रति समर्पण और दायित्वों के विशेष योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस गरिमामयी समारोह में *श्री रेवाधर मठपाल (एसपी संचार नैनीताल),* श्री ज्ञानेंद्र शर्मा (निरीक्षक अभिसूचना), श्री हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया), श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी) सहित अन्यअधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*





