“विकसित असम” के संकल्प के साथ भाजपा का चुनावी बिगुल

 

विकसित असम” के संकल्प के साथ भाजपा का चुनावी बिगुल

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

 

पथारखंडी विधानसभा में भाजपा की रणनीतिक बैठक, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र।

 

 

असम। पथारखंडी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में पथारखंडी विधानसभा के प्रत्याशी एवं असम सरकार के मंत्री श्री कृष्ण नंदू पाल शामिल हुए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि बाबू सिन्हा, विधानसभा संयोजक ऋषिकेश नंदी, मंडल की पूरी कार्यसमिति, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही विधानसभा विस्तारक लाखन सिंह राणा की भी विशेष उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण नंदू पाल ने “विकसित, समृद्ध एवं सुरक्षित असम” के संकल्प को दोहराया और सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तीसरी बार असम में भाजपा सरकार बनाने के लिए जीत का मूल मंत्र भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

 

 

 

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

karki
inder