एसएसपी मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षित रहा रक्षा मंत्री का दौरा

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षित रहा रक्षा मंत्री का दौरा

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*VVIP स्वागत से लेकर सड़कों तक दिखा एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी का नेतृत्व, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था से आमजन को मिली राहत*

दिनांक 21 मार्च 2026 को मा० रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे।
हल्द्वानी आगमन पर उनका स्वागत उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित *जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा* भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

 

 

मा० रक्षा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद *नैनीताल में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित* की गई, जिसके फलस्वरुप भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

*एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी स्वयं पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से फील्ड में उपस्थित* रहे तथा *सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण* करते रहे।

*साथ ही, उन्होंने जनपद की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालते* हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।
उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी समन्वय के चलते मा० रक्षा मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

 

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उच्च स्तर की जिम्मेदारी एवं समर्पण का परिचय दिया गया।

karki
inder