अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक, मजदूरों की समस्याओं व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक, मजदूरों की समस्याओं व सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

16 मार्च 2026 को अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री आरती के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के कल्याण, मजदूरों की समस्याओं तथा अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

 

बैठक में उत्तर प्रदेश से राजकुमार पांडेय (Industrial Secretary, उत्तर प्रदेश, भारतीय जनता मजदूर संघ – BJMS एवं राष्ट्रीय मंत्री, अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन), राजेश प्रसाद साहू (प्रदेश प्रमुख, अधिकार अपराध समाधान राष्ट्रीय संगठन, मध्य प्रदेश), रोशनी पांडेय (मुख्य लेखा परीक्षक, रोशनी दर्पण न्यूज उत्तराखंड), राकेश पांडेय (लेखा परीक्षक, रोशनी दर्पण न्यूज उत्तराखंड) तथा आनंद कुमार मिश्रा (Chief Editor, AntahSwar Bharat Media Broadcasting Private Limited – ASBN TV) उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में बढ़ते अपराधों को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज को संवैधानिक और न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

 

 

सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से समाज कल्याण के लिए निष्पक्ष और सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्णय लिया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

karki
inder