उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याओं के बाद धामी सरकार का बड़ा एक्शन, SSP बदले, कानून-व्यवस्था सख्त करने के दिए सख्त निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

देहरादून: राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। राजधानी देहरादून में 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का तबादला कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल हरिद्वार में एसएसपी के पद पर तैनात थे।

 

वहीं, देहरादून के एसएसपी रहे अजय सिंह को अब एसएसपी एटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वीरता को सलाम! ऑपरेशन सिंदूर कार्यक्रम में बोले CM धामी

हरिद्वार में अब नवनीत भुल्लर नए एसएसपी होंगे।

 

 

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए ये तबादले पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति को भी सशक्त किया जाए।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है।