उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

कार्बेट काटेज रिसोर्ट में नियमों की अनदेखी, होटल संचालकों पर पुलिस की सख्ती।

Spread the love

कार्बेट काटेज रिसोर्ट में नियमों की अनदेखी, होटल संचालकों पर पुलिस की सख्ती।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

#होटल वालों की मनमानी पर पुलिस का शिकंजा, ढेला में लाउड डीजे बंद
रामनगर।

#ढेला क्षेत्र में होटल संचालकों की बढ़ती मनमानी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लाउड डीजे तत्काल बंद कराया।
जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्बेट काटेज रिसोर्ट के स्वामी अनुप सिंह भाटी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  30 हजार नौकरियों के बाद फिर बड़ा फैसला, 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

 

 

 

साथ ही विधिक नोटिस जारी कर भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई