उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

अधिक ब्याज का लालच देकर 6.80 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा, निवेशकों से सावधानी बरतने की अपील

Spread the love

अधिक ब्याज का लालच देकर 6.80 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा खुलासा, निवेशकों से सावधानी बरतने की अपील

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/नैनीताल।
उत्तराखंड में सहकारिता के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया।

 

 

 

 

एसएसपी द्वारा लंबे समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा दे रही शिव कथा: सीएम पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नाम से हल्द्वानी (मुखानी स्थित कपिल कॉम्प्लेक्स) और रामनगर में संस्थाएं खोली गईं। अभियुक्तों ने उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का दावा करते हुए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जनपदों के सैकड़ों निवेशकों से धन जमा कराया।

 

 

 

हजारों निवेशक, करोड़ों का गबन

जांच में खुलासा हुआ कि संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हजारों निवेशकों से एकत्र धनराशि का गबन कर लिया और फरार हो गए। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और अभियुक्तों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले।

यह भी पढ़ें 👉  अब श्रमिक प्रशिक्षण होगा पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी: मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक लगातार दबिश दी। अंततः 04 फरवरी 2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

अन्य मुकदमों की भी पुष्टि

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी ठगी और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है, जिनकी तलाश जारी है और शीघ्र ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

आपराधिक इतिहास

कोतवाली रामनगर: FIR संख्या 246/23, धारा 409 IPC

थाना मुखानी:

FIR 181/25 – धारा 420 IPC, 3/21 BUDS Act, 3 UPID Act

FIR 50/23 – धारा 420 IPC

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा माह: नैनीताल पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ।

गिरफ्तार अभियुक्त

हेमचंद पंत (45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी

विकास दुर्गापाल (41 वर्ष), निवासी देहरिया, हल्द्वानी

👉 खातों में प्राप्त धनराशि: ₹2.26 करोड़ और ₹4.58 करोड़

पुलिस टीम सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी की आमजन से अपील

एसएसपी नैनीताल ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण और वैधानिक स्थिति की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस