उत्तराखंड देहरादून सियासत

सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

Spread the love
  • सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

सीएम धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, आत्मीयता के प्रतीक स्वरूप भेंट किया अपने खेत का चावल

  • सीएम धामी ने अपने खेत में उत्पादित चावल  हरीश रावत को भेंट किए
यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, हिम्मतपुर गैबुआ में जागरूकता अभियान।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने श्री हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल  हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

   

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।