प्रयागराज उत्तर प्रदेश

पार्वती शिव इंटर कॉलेज सोनाई में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

पार्वती शिव इंटर कॉलेज सोनाई में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

 

राजकुमार पांडे प्रदेश प्रभारी

करछना, प्रयागराज।
पार्वती शिव इंटर कॉलेज, सोनाई, करछना में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती फातिमा खातून (हिन्दूपुर, करछना) एवं  राजकुमार पांडे ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।

 

 

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओकारानंद मिश्र ने विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता बताते हुए देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। वहीं प्रवक्ता हिन्दी  कमलेश प्रसाद शुक्ल, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता  नागेश बिन्द, जीव विज्ञान प्रवक्ता  कृष्ण कुमार द्विवेदी, गणित प्रवक्ता श्री प्रभात कुमार गुप्ता, रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री ब्रमेश त्रिपाठी एवं ललित सर, तथा अंग्रेजी प्रवक्ता श्री सुरेन्द्र गोस्वामी ने भी अपने विचार रखे।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने खूब तालियाँ बजाईं। छात्राओं काजल मौर्य, खुशबू मौर्य, नील राजक, दीक्षा मिश्र, सपना मौर्य, काजल विश्वकर्मा, मुस्कान बानो सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

 

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।